कोरबा l सर्व समाज की डॉ अंबेडकर जयंती आयोजन समिति द्वारा बालको नगर के मंगल भवन में विश्वरत्न डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम,उद्योग एवं वाणिज्य केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि उपस्थित हुए तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने की।विशेष अतिथियों में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ गोजूपाल, कोरबा क्षेत्र के भाजपा नेताओं में प्रफुल्ल तिवारी, जे एन दुबे के साथ अनेकों पार्षद,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्यवाहक मोहम्मद साफी ,लोकप्रिय गायक कलाकार अनीश एवं प्रतिष्ठित समाज सेवक उपस्थित थे।कार्यक्रम के मुख्य संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती ने मंच संचालन किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण चौहान एवं समिति के संयोजक सुनील सुना,उपाध्यक्ष धनेश्वरी कुर्रे ,समाज सेवी महेंद्र थवाईत ,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के प्रदेश सचिव एस सी ढोके , जिला संयोजक क्रांति कुमार साव,उपाध्यक्ष रूपा महिलांगे ने बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सेवाएं दी।समारोह के मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन ने भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के जीवन संघर्ष को भारत देश के सर्व समाज के लिए प्रेरणा का श्रोत बताते हुए उनके द्वारा बनाए गए संविधान की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहने का आवाह्न किया।मंत्री देवांगन ने आगे कहा कि भारत का संविधान दुनिया के संविधानों से बड़ा और महान है जिससे भारत देश संचालित होता है।आज हमारे जैसे पिछड़े वर्ग और कितने सारे गरीब रहे नेता मंत्री ,मुख्य मंत्री और माननीय मोदी जी जैसे प्रधान मंत्री तक बने हुए हैं।यही कारण है कि मोदीजी हमेशा भारत के संविधान को माथे पर लगाते हुए सम्मान करते हैं।कार्यक्रम के अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि आज हम बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती को सामाजिक सदभाव के रूप में मना रहे हैं यह पूरे कार्यक्रम का सार है।बाबा साहब अंबेडकर का जीवन और संविधान भारत देश करोड़ों पिछड़े वर्गों, दलितों, आदिवादियों,महिलाओं और सभी वंचित वर्गों के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेगा।कार्यक्रम में कोरबा अंचल के प्रतिष्ठित नागरिकों को माननीय मंत्री द्वारा राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के सम्मान पत्र वितरित किए गए जिनमें अंचल के गांधीवादी लोकप्रिय पत्रकार रहे जिनका हाल ही में दुखद देहांत हो गया स्वर्गीय सुरेश चंद्र रोहरा को मरणोपरांत कोरबा रत्न से सम्मानित किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता व छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों कोरबा रत्न से सम्मानित किया गया,मान्यवर कांशीराम जी की दत्तक पुत्री के नाम से प्रचलित लक्ष्मीन दीदी,समाज सेविका पार्वती तिवारी,पदम सिंह चंदेल,लता साहू, आदि को संविधान सुरक्षा वीर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह मे बुढा देव सांस्कृतिक मंच द्वारा प्रेरणा गीतों का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या के मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा ,भाजपा एवं सर्व समाज के अतिथि,पदाधिकारी, एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए थे जिनमें बालको की भाजपा नेत्री अर्चना,पार्षद बंधे,पार्षद कंवर मैडम,कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के सलाहकार अहमद खान,आर पी आई ए के प्रदेश अध्यक्ष मंगलाराम घृतलहरे,भाजपा नेता रवि सोन, एड हेमलता साहू, समाज सेवी लोकेश साहू,कांति चौहान,तारा सोनी,मनहर लाठिया, शकुन ठाकुर,सचिव बलजीत कौर, पुष्पा कश्यप,निर्मल कसार, मांगों देवी,गंगा यादव,उमेदा बाई साव,सुनीता जांगड़े,परसराम मरकाम,लता जांगड़े, आर एस कश्यप ,छाया चौहान,लक्ष्मी सारथी,प्रियंका महिलांगे,महतारीन बाई जांगड़े,सविता पटेल, प्रदीप राठौर,कृष्ण देवी,फूला देवी आदि उपस्थित हुए।बड़ी संख्या में आयोजन समिति द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की स्मृति में महिलाओं और दिव्यांगों को थालियों के वितरण मंत्री देवांगन के हाथों दिलाकर शुरुवात की गई। कई लोगों ने पहली बार ऐसी जयंती कार्यक्रम की प्रशंसा की अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण चौहान और संयोजक सुनील सुना ने सभी अतिथियों,कार्यक्रम के सहयोगियों और उपस्थित लोगों का शुक्रिया अदा किया ।
Chief Editor
Mob. : 8319866244