कोरबा। जिले में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, प्रशासनिक अव्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी के खिलाफ आज नगरवासियों का गुस्सा सड़कों पर दिखेगा। साईं मंदिर, रामसागर पारा से आज सुबह 9 बजे एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया है।
सोशल मीडिया पर हवाबाजी करना पड़ा भारी: पुलिस ने चाकू लेकर रील बनाने वाले 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार
इस पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी आशीष गुप्ता ने कहा, “अब समय आ गया है कि हम अपनी आवाज को रायपुर में बैठी गूंगी और बहरी सरकार तक पहुंचाएं। प्रशासनिक अनदेखी और भ्रष्टाचार से परेशान जनता को अब सड़कों पर उतरकर अपनी ताकत दिखानी होगी।”
आशीष गुप्ता और उनकी टीम ने जनता से आह्वान किया है कि इस पदयात्रा में अधिक से अधिक लोग शामिल हों और बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएं। उनका कहना है कि सरकार की उदासीनता के चलते जिले के हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं।
प्रमुख मुद्दे:
- जिले में बढ़ता अपराध और पुलिस प्रशासन की नाकामी।
- बेरोजगारी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की कमी।
- मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति।
- भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अव्यवस्था।
आयोजकों का मानना है कि इस पदयात्रा से जिले की समस्याओं को उजागर किया जाएगा और शीर्ष नेताओं तक जनता की आवाज पहुंचाई जाएगी। पदयात्रा में शामिल होने वालों से संयम और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है।
Chief Editor
Mob. : 8319866244