किंशासाः अफ्रीकी देशों में हिंसा की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार अफ्रीकी देश मौतों का तांडव झेल रहे है। ताजा घटना में उत्तर-पूर्वी कांगो में सशस्त्र समूहों ने घातक हमला किया है। इस हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं। कई अन्य लोगों के घायल होने की भी आशंका है। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इन हमलों में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया। हमला करने के बाद बंदूकधारी मौके से निकल गए।
बता दें कि पूर्वी कांगो में करीब एक दशक से सरकारी सुरक्षा बलों और 120 से ज्यादा सशस्त्र समूहों के बीच लड़ाई जारी है। दोनों पक्षों के संघर्ष में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। मगर अभी तक इस हिंसा का कोई शांति का रास्ता नहीं निकल सका है। उल्लेखनीय है कि सशस्त्र समूहों द्वारा क्षेत्र के सोने और दूसरे संसाधनों पर कब्जा जमाने की लड़ाई में अक्सर आम लोगों को निशाना बनाकर बम फेंके जाते हैं।
फातकी गांव में हुए हमला
स्थानीय प्रशासन के प्रमुख जीन-मैरी मकपेला ने बताया कि ‘कोऑपरेटिव फॉर द डायवर्सन ऑफ कांगो’ (कोडेको) के लड़ाकों ने जुगु इलाके के फातकी गांव में हमला कर कम से कम 20 लोगों की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुए हमले के दौरान घरों में आग लगा दी गई और सामान चोरी कर लिया। हमले के वक्त ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। मगर उनके घरों में आग लगाई दी गई। फिर लोगों को जान से मार दिया गया। इस घटना से आसपास दहशत का माहौल है।
Chief Editor
Mob. : 8319866244