CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 41 लाख इनामी समेत 3 नक्सली ढेर:अबूझमाड़ में मारा गया DKSZC कैडर का नक्सली, जनवरी से सितंबर तक 157 नक्सली ढेर

    छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सोमवार को नारायणपुर के अबूझमाड़ में एक महिला समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया। एक की शिनाख्त DKSZC मेंबर रुपेश और दूसरे की DVCM जगदीश के रूप में हुई है। दोनों पर कुल 41 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं मृत महिला नक्सली की शिनाख्त नहीं हुई है।

    वहीं जनवरी से सितंबर तक बस्तर में एनकाउंटर की बात करें तो अब तक कुल 157 नक्सली मारे गए हैं। 663 की गिरफ्तारी और 656 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन सभी पर लाखों रुपए का इनाम घोषित था।

    दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के जंगलों में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सूचना के आधार पर 23 सितंबर को जवानों को सर्च ऑपरेशन पर भेजा गया। वहीं जवान उसी दिन शाम को नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंच गए। नक्सलियों ने जवानों को देखकर गोलीबारी की।

     

    इस दौरान जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। करीब 4 से 5 घंटे तक रुक-रुककर गोलीबारी हुई। जब फायरिंग रुकी तो जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। 2 पुरुष समेत एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया। जवान ऑपरेशन को सफल बनाकर 24 सितंबर की शाम नारायणपुर पहुंचे।

    पुरुष नक्सली को जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया।
    पुरुष नक्सली को जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया।

    वहीं मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त 25 लाख रुपए इनामी DKSZC मेंबर रुपेश और दूसरे की 16 लाख रुपए इनामी DVCM जगदीश के रूप में हुई है। रुपेश महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और जगदीश MP का का रहने वाला था। इन दोनों पर कुल 41 लाख रुपए का इनाम था। पुलिस मृत महिला नक्सली की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

    जवानों ने 3 नक्सलियों के शवों के साथ ही 1 AK-47, 1 इंसास राइफल, 1 SLR और 1 नग 12 बोर बंदूक बरामद किया है। इसके अलावा भारी मात्रा में  उपयोग के सामान और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

    मुठभेड़ में ढेर महिला नक्सली की नहीं हो सकी शिनाख्त।
    मुठभेड़ में ढेर महिला नक्सली की नहीं हो सकी शिनाख्त।

    इससे पहले 14 सितंबर को सुकमा में जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। शव के पास से ही भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि, चिंतागुफा क्षेत्र में तुमालपाड़ की पहाड़ी पर नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद जिला बल, DRG और बस्तर फाइटर्स के जवानों को सर्च ऑपरेशन पर भेजा गया था।

    छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 6 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल है। जवानों ने हथियार और शव बरामद कर लिए हैं। दो जवानों को भी गोली लगी थी। तेलंगाना की ग्रेहाउंड पुलिस को सूचना मिली थी कोत्तागुडेम जिले के गुंडाला-करकागुडेम इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी आधार पर फोर्स को एक दिन पहले ही सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था।

     

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मंगलवार को जवानों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में 25 लाख रुपए का इनामी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) कैडर रणधीर भी शामिल है। दक्षिण बस्तर में मारा जाने वाला यह (DKSZC) कैडर का पहला नक्सली है।

     

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मंगलवार (3 सितंबर) को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 9 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 6 महिला नक्सली शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों के शव और SLR राइफल, 303 और 315 बोर राइफल, विस्फोटक बरामद किया है।