कोरबा, छत्तीसगढ़: वन विभाग कोरबा में हुई वाहन चालक की भर्ती प्रक्रिया पर भ्रष्टाचार, घूसखोरी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) कोरबा के जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे ने कलेक्टर से इस भर्ती प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।
राजकुमार दुबे ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि यदि यह भर्ती प्रक्रिया निरस्त नहीं की जाती है, तो वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन और प्रधानमंत्री कार्यालय तक करेंगे। उन्होंने इस भर्ती में अनियमितताओं की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
गौरतलब है कि वन विभाग कोरबा में हाल ही में वाहन चालकों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई है, जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) का आरोप है कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और इसमें भ्रष्टाचार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पार्टी ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है ताकि योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय न हो।
Chief Editor
Mob. : 8319866244