रायगढ़ सांसद राधेश्याम की कार पर गिरी बिजली:बाल-बाल बचे राठिया, एक व्यक्ति झुलसा; कार्यक्रम में शामिल होने आए थे सरायपाली

    रायगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया की कार पर बिजली गिरी है। हादसे में राठिया बाल-बाल बचे, वे सुरक्षित हैं। वे सरायपाली में अपेरा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बिजली गिरने से कार खराब हो गई, जिसे कार्यक्रम स्थल पर छोड़ दिया गया है।

    बिजली गिरने से एक व्यक्ति मामूली रूप से झुलसा है, जिसका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बिजली गिरने के समय सांसद कार पर ही मौजूद थे।

    सांसद राठिया गेरवानी सरायपाली में ओपेरा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
    सांसद राठिया गेरवानी सरायपाली में ओपेरा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

    बता दें कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सोमवार दोपहर बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 स्कूली बच्चे और 2 ग्रामीण शामिल हैं। दोपहर बारिश से बचने के लिए सभी खंडहर में रुके थे, तभी बिजली गिरी। मामला सोमनी थाना के जोरातराई गांव का है।

    थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि, सभी खंडहर में तेंदू के पेड़ के पास खड़े थे। अचानक बिजली पेड़ पर गिरी। इसकी चपेट में आकर सभी लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलने पर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने 6 बच्चों और 2 ग्रामीणों को मृत घोषित कर दिया।

    बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई थी।
    बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई थी।

    हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ग्रामीण का नाम अभी तक सामने नहीं आ सका है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे हैं। मृतकों में 4 मनगटा और 2 जोरातराई के रहने वाले थे।

    • रवि पटेल पुत्र कुमलेश पटेल, मनगटा
    • परस साहू पुत्र लूणकरण साहू, मनगटा
    • शशिकांत साहू पुत्र चंदू साहू, मनगटा
    • पीयूष साहू पुत्र फेरू साहू मनगटा
    • नितिन धनकर पुत्र दिनेश धनकर, जोरातराई
    • चुरामन देवांगन पुत्र बोधन देवांगन, बोरी जोरातराई
    • अनिल साहू पुत्र पीतांबर साहू, जोरातराई
    • रमेश नेताम निवासी जोरातराई घायल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन अधिकारियों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता अनुदान राशि मंजूर की है। इस घटना में एक घायल का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है, वह खतरे से बाहर है।

     

    जांजगीर-चांपा जिले में भी एक दिन पहले रविवार को ग्राम सुकाली में बिजली की चपेट में 11 साल के बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि 8 लोग झुलस गए थे। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। दोपहर करीब 3 बजे 20 से 22 युवक और बच्चे गांव के तालाब के पास पिकनिक मनाने गए थे। तभी मौसम बदलने पर तालाब के पास आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

    प्रदेश में बिजली गिरने से लगातार मौत होने का सिलसिला जारी है। सितंबर के 18 दिनों में ही 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई मवेशी भी अपनी जान गवां चुके हैं।